यश दयाल पर महिला ने लगाया आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप – यश दयाल (Yash Dayal) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज हैं।
Table of Contents
यश दयाल पर महिला ने लगाया आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप
आईपीएल में RCB की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदवाज यश दयाल पर गाजियाबाद के इंद्रापुरम की रहने वाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए है और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराइ है जो की मुख्या मंत्री कार्यालय तक पहुंची है I
- दयाल ने उससे शादी करने का वादा किया और इस दौरान उसका भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया।
- महिला का आरोप है कि दयाल ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया और अपनी बहू के रूप में पेश किया, जिससे उसे यश दयाल पर पूरी तरह से भरोसा हो गया।
- उसने यह भी आरोप लगाया है कि इस रिलेशनशिप के दौरान उसे आर्थिक और भावनात्मक रूप से यश दयाल पर निर्भर कर दिया गया।
- बाद में, महिला को पता चला कि यश दयाल के कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध हैं। जब उसने इस बारे में यश दयाल से बात की और विरोध किया, तो उसे शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।
- महिला ने दावा किया है कि यश दयाल ने उससे पैसे भी लिए थे और उनका ऐसा व्यवहार अन्य महिलाओं के साथ भी रहा है।
महिला ने दिए सबूत
यश दयाल पर महिला ने लगाया आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप जिसे सिद्ध करने के लिए महिला ने अपनी शिकायत के साथ चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरें जैसे सबूत भी जमा किए हैं।
महिला ने बताया कि उसने 14 जून, 2025 को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस स्टेशन स्तर पर इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।
बुजुर्ग के घर में मिला खजाना-अकेले बुजुर्ग की मौत के बाद घर में मिली सोने की अशर्फियों का खजाना…
पुलिस कार्रवाई
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, इंदिरापुरम के सर्किल ऑफिसर ने मामले से संबंधित रिपोर्ट मांगी है और मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस को 21 जुलाई तक इस मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है।
यश दयाल पर महिला ने लगाया आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप पर फिलहाल, इस मामले में यश दयाल या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यश दयाल का संक्षिप्त परिचय
- जन्म: 13 दिसंबर 1997 को प्रयागराज (इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश में।
- भूमिका: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज।
- घरेलू टीम: उत्तर प्रदेश।
- आईपीएल टीमें:
- इन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।
- 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इन्हें साइन किया था, और 2025 के आईपीएल में भी वे इसी टीम का हिस्सा थे, जिसने आईपीएल चैंपियन का खिताब जीता।
- पहचान: वह अपनी स्विंग और गति के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह के हाथों एक ही ओवर में पांच छक्के खाने के बाद वह काफी चर्चा में आए थे, लेकिन उन्होंने इस अनुभव से वापसी करते हुए अपने प्रदर्शन में सुधार किया।
- अंतर्राष्ट्रीय करियर: सितंबर-अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में पहली बार चुना गया था।